सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

कांग्रेस को मंगोलपुरी में क्षति- किशन शर्मा समेत सैंकड़ो आप में शामिल

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

पूर्व प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव समेत सैंक़ड़ो आप में शामिल

नई दिल्ली। चुनाव की घोषणा होने के साथ ही राजनीतिक दलों में उथल पथल शुरु हो गई है। कांग्रेस के घटते वर्चस्व और आम आदमी पार्टी सरकार की जनहित कार्यशैली को देखते हुए कई बडे चेहरे आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। पूर्व युवा प्रदेश कांग्रेस महासचिव किशन शर्मा व उनके सैंक़डो समर्थकों ने आज आम आदमी पार्टी ज्वाइन की। आप नेता राखी बिडलान में मंगोलपुरी विधानसभा इलाके के चारो वार्डस के कार्यकर्ताओ का एक दल ने किशन शर्मा के नेतृत्व में आप के दिल्ली प्रभारी व सांसद राज्यसभा संजय सिंह के समक्ष आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। संजय सिंह ने किशन शर्मा व उनके साथियो को आम आदमी पार्टी की टोपी पहनाकर उनको पार्टी मे शामिल किया। इस मौके पर किशन शर्मा ने कहा कि वो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की नीतियों और जनहित कार्यो से प्रभावित होकर आप में शामिल हुए हैं। साथ ही उन्होने कहा कि दिल्ली में गरीब लोगो को बिजली पानी मुफ्त देने के साथ महिलाओं के सबसे अधिक अधिकार व सुविधाएं देने का काम केजरीवाल सरकार ने किया है। उनके साथ पार्टी में शामिल हुए नेताओं में योगेश शर्मा, इंजीनियर प्रेम, अशोक अग्रवाल, ललित किशोर, भूपेश गुप्ता, राधेश्याम शर्मा, विनोद शर्मा, हरीश वर्मा, रविंद्र मदान, साबिर हुसैन, राजेंद्र जैन, ललित अग्रवाल, महेश कुमार, उमेश गंभीर, पी के जैन, किशन भारती, बब्बल भाई, बलबीर रावत, आर्किटेक्ट नकुल आदि प्रमुख थे।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें