दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


हांसी हलके के दर्जनों गांवों में जेपी का जोरदार स्वागत
हिसार, 17 मई: हिसार लोकसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जयप्रकाश ने हांसी हलके के विभिन्न गांवों का दौरा किया। दोपहर बाद उन्होंने गांव सुल्तानपुर, धमाणा, कंवारी, मुजादपुर, उमरा, पुट्टी मंगलखां, ढाणी गुजरान, ढाणी ठाकरिया, ढाणी राजू, ढाणी पुरिया, ढाणी सांकरी, हाजमपुर, औरंगा नगर, ढाणी पीरवाली, ढाणी कुम्हारान, ढाणी पिरान, रिछपुरा, ढाणी केन्दू, ढाणी कुन्दनापुर में जनसम्पर्क अभियान चलाया। लोगों ने फूलमालाओं और पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत व सम्मान किया। गांव में हजारों की संख्या में लोग उनके साथ मौजूद रहे और जयप्रकाश के सम्मान में गगन भेदी नारे लगाए।
चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश व प्रदेश में पिछले साढ़े 9 साल के कार्यकाल में केवल लोक लुभावने वायदे करके जनता को बरगलाने का काम किया। विकास के नाम पर कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं लगाया। देश व प्रदेश में बेरोजगारी दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। पढ़े लिखे नौजवान दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। लोकसभा चुनावों के बाद देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी और कांग्रेस के घोषणापत्र के अनुसार 30 लाख सरकारी नौकरियां देंगे। इसके बाद आने वाले विधानसभा चुनाव के बाद भारी बहुमत से प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सता में आएगी और भूपेन्द्र हुड्डा प्रदेश की कमान संभालंेगे। प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद एक वर्ष में हरियाणा प्रदेश में दो लाख सरकारी नौकरियां देंगे। कौशल रोजगार निगम के तहत जिन युवाओं को अस्थाई नौकरी दी गई है, हमारी सरकार बनने पर इन सभी युवाओं को पक्का किया जाएगा और स्थाई नौकरियां दी जाएंगी।
जयप्रकाश ने कहा कि जाति धर्म के नाम पर वोट की राजनीति करने वाली भाजपा से सावधान रहने की जरूरत है। राजनीति को धर्म से नहीं जोड़ना चाहिए। भावना में आकर वोट का दुरूपयोग मत करना। जयप्रकाश ने कहा कि हर चुनाव में राजनीतिक परिस्थितियां अलग-अलग होती हैं। मेरा चुनाव जनता खुद लड़ रही है। उन्होंने हर गांव में मतदाताओं से कहा कि अधिक से अधिक मतदान करें ताकि वे ज्यादा मतों से चुनाव जीतकर लोकसभा में जा सकें। उन्होंने बताया कि राज्यसभा सांसद व रोहतक लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार दीपेन्द्र हुड्डा 18 मई को सायं 7ः00 बजे तिकोना पार्क हांसी में विशाल जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
गांव उमरा में सात बास की ओर से जयप्रकाश को सम्मान का प्रतीक पगड़ी पहनाकर पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की गई व विश्वास दिलाया गया कि इस बार सात बास की ओर से भारी मतों से जयप्रकाश को जिताया जाएगा।
इस दौरे में हरियाणा के पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, पूर्व मंत्री अतर सिंह सैनी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयसिंह पाली, हरपाल बूरा, प्रेम मलिक, जिला पार्षद मोहित मलिक, पं. सुमन शर्मा, तेलूराम जांगड़ा, नरेश यादव ढाणा वाले, राहुल मक्कड़, योगेन्द्र योगी, रतन बड़गुज्जर, आशीष मलिक उमरा, जस्सी झील, मांगेराम जांगड़ा, राजेश कासनिया सहित अनेक कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
1-5 फोटो कैप्शन: हांसी हलके के विभिन्न गांवों में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करते हुए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जयप्रकाश।
जारीकर्ता
कृष्ण सिंगला