दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


कोरोना पीड़ितों के स्वास्थ्य की कामना व दिवंगतों को श्रद्धांजलि एवं कोरोना योद्धाओं, कोरोना के खिलाफ जंग की प्रथम पंक्ति के चिकित्सकों-चिकित्सा कर्मियों, पुलिसकर्मियों, सफाईकर्मियों, कोरोना वारियर्स की हिम्मत और मेहनत को प्रणाम हेतू राष्ट्रीय एससी एसटी ओबीसी महासंघ हरियाणा प्रदेश ने सर्व समाज खुशहाली प्रार्थना करके पौधारोपण किया। प्रदेशाध्यक्ष व कादीपुर इन्कलेव आर डब्लू ए वार्ड नं-13 गुरुग्राम के पूर्व प्रधान श्याम सुन्दर यादव ने कहा कि हमने इस कोरोना के दौर मे अनेक भाई-बहिनों और प्यारे बच्चों को खोया है प्रभू उन सभी को अपने श्रीचरणों मे स्थान प्रदान करें। तत्पश्चात प्रधान श्याम सुन्दर यादव ने पौधे का रोपण कर हरियाली संवर्द्धन का संदेश दिया। श्याम सुन्दर यादव ने कहा कि उदारता, सामंजस्यता, सहिष्णुता और प्रेम जीवन के ये चार आधार स्तम्भ हैं आज सम्पूर्ण मानवता और धरा को इसकी जरूरत है। आइये दृढ़ संकल्प लें कि गांवों और शहरों को हरा-भरा करने हेतू पौधेरोपण करें बंजर और खाली ज़मीनों को बाग-बगीचों मे बदलें व अपने आसपास स्वच्छता रखें, तालाबों-नदियों के तटों को स्वच्छ रखें और सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नही करें। अपनी धरा को समृद्ध बनाने मे योगदान करते हुए प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण मे अहम भूमिका अदा करें।