सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
मनोरंजन

कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार के गंगा घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

योगराज शर्मा1 मिनट में पढ़ें
PB-SHABD

हरकी पैड़ी सहित विभिन्न घाटों पर सुबह से श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, गंगा स्नान के बाद किया दान-पुण्य।

Relevance: Priority

Slug: कार्तिक पूर्णिमा स्नान

Category: Religious, Culture, Tourism, Local Updates, Administration

कार्तिक पूर्णिमा पर हरिद्वार के गंगा घाटों पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

हरकी पैड़ी सहित विभिन्न घाटों पर सुबह से श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी, गंगा स्नान के बाद किया दान-पुण्य।

24 नवंबर 2026, हरिद्वार: कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर हरिद्वार के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। हरकी पैड़ी सहित विभिन्न घाटों पर सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचने लगे। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर दान-पुण्य किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। इस दिन को देव दीपावली के रूप में भी मनाया जाता है।

स्नान पर्व को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं के लिए पूरे मेला क्षेत्र को दो सुपर जोन, 11 जोन और 30 सेक्टर में विभाजित किया।

गंगा स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए उत्तराखण्ड सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त किया। गाजियाबाद से आई श्रद्धालु रंजना ने बताया कि गंगा स्नान कर उन्हें काफी शांति मिली। उन्होंने परिवार की सुख-शांति और समृद्धि के लिए मां गंगा से प्रार्थना की। श्रद्धालुओं ने आगामी कुंभ मेले में भी इसी तरह की व्यवस्थाएं बनाए रखने की अपेक्षा जताई।

इस स्टोरी फोल्डर में

बाइट- रंजना, श्रद्धालु

बाइट- संदीप, श्रद्धालु

संलग्न- फोटो

योगराज शर्मा

संपादक, आज की दिल्ली

मनोरंजन की और ख़बरें

सभी देखें