सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

किचन की ये दो चीजें करें चेहरे पर, दाग-धब्बे गायब और चमक लौटेगी

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

अगर आप चेहरे के दाग-धब्बे और तैलीय त्वचा की समस्या से परेशान हैं, तो बाजार के महंगे केमिकल प्रोडक्ट्स के बिना भी आप स्पॉटलेस और ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। इसके लिए जरूरत है केवल घर के किचन में रखी कुछ रोजमर्रा की चीजों की।

दांत-नानी के जमाने का यह नुस्खा आज भी उतना ही कारगर है। इसके लिए सबसे पहले दूध की मलाई लें। इसमें थोड़ी हल्दी मिलाकर हाथों में 5-10 मिनट तक मसलें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हल्के हाथ से मसलते हुए साफ पानी से चेहरा धो लें।

डॉ. ब्यूटी एक्सपर्ट्स बताते हैं कि हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो दाग-धब्बों को कम करने में मदद करते हैं। वहीं दूध की मलाई त्वचा को नर्म और मुलायम बनाती है, जिससे स्किन में प्राकृतिक ग्लो आता है।

यह घरेलू उपाय ठंड के मौसम में सबसे ज्यादा प्रभावी होता है। इसे नियमित रूप से करने से न केवल दाग-धब्बे कम होते हैं, बल्कि चेहरा भी फटता नहीं है और त्वचा में निखार आता है।

बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स पर निर्भर होने की जरूरत नहीं। किचन में मौजूद हल्दी और मलाई की मदद से आप घर बैठे, सुरक्षित और प्राकृतिक तरीके से त्वचा को बेदाग और चमकदार बना सकते हैं।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें