सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

किसानों के बीच भाजपा नेता के नाम से फैलाई जा रही है फर्जी ख़बरें

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

किसानों के बीच भाजपा नेता के नाम से फैलाई जा रही है फर्जी ख़बरें

नई दिल्ली, 17 जनवरी। दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के किसी भी पदाधिकारी या पूर्व पदाधिकारी ने किसानों और केन्द्र सरकार के बीच वार्ता के संदर्भ मे या उनसे संघर्ष के लिए तैयार रहने के आह्वान करने से संबंधित कोई पत्र जारी नहीं किया है।

प्रदेश मीडिया प्रमुख नवीन कुमार ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि पूर्व प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया के नाम से जारी एक पत्र पूरी तरह से भ्रामक और फ़र्ज़ी है। इस सम्बन्ध में दिल्ली पुलिस से शिकायत दर्ज कर इसकी गंभीरता से जांच करने की मांग की है।

नवीन कुमार ने जनता से अपील करते हुए कहा कि कुछ लोग फ़र्ज़ी और भ्रामक बातें फैलाकर तनाव पैदा करना चाहते हैं। हमको किसी तरह के उकसावे में नहीं आना है।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें