सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

कुल 2,479 श्रद्धालुओं का 11वां जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच रवाना

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

जम्मू। कुल 2,479 श्रद्धालुओं का 11वां जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच जम्मू स्थित आधार शिविर से दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित अमरनाथ गुफा रवाना हो गया। पुलिस ने कहा कि इस जत्थे में।,617 पुरूष, 684 महिलाएं, 31 बच्चे और 147 साधु शामिल हैं। ए लोग जम्मू में भगवती नगर आधार शिविर से सुबह लगभग 4 बजकर 10 मिनट पर 78 वाहनों में सवार होकर एक काफिले के रूप में निकले। उन्होंने कहा कि यात्रा के लिए निकला यह काफिला जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटनीटॉप को पार कर चुका है। इस काफिले के आज शाम तक बालटाल और पहलगाम स्थित आधार शिविरों में पहुंच जाने की संभावना है। जम्मू से आज रवाना होने वाले तीर्थयात्रियों को मिलाकर अब तक कुल 19,231 तीर्थयात्री जम्मू से अमरनाथ गुफा रवाना हो चुके हैं।

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें