सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन की बेटी वीणा की शादी मोहम्मद रियास से

vinay motiani1 मिनट में पढ़ें

आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन :

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीणा टी. की शादी डेमोक्रेटिक यूथ फ़ेडरेशन ऑफ़ इंडिया के नेशनल प्रेसीडेंट पीए मोहम्मद रियास से होने जा रही है.

मोहम्मद रियास छात्र नेता हैं और वीणा बेंगलुरु की एक स्टार्टअप फ़र्म की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं.

मोहम्मद रियास केरल के ही कोझीकोड के रहने वाले हैं और सीपीएम की स्टेट कमेटी के मेंबर हैं.

अख़बार ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि एक सामान्य समारोह में ये शादी 15 जून को होगी.

वीणा और रियास दोनों की ही ये दूसरी शादी है. पहली शादी से वीणा को एक बेटा है जबकि रियास दो बेटों के पिता हैं.

विषय

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें