सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

केशव रक्त पेढी का रक्तदान कार्यक्रम सम्पन्न

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

उदयपुर। भारतीय संस्कृति अभ्युत्थान न्यास द्वारा संचालित "केशव रक्त पेढी" का रक्तदान कार्यक्रम प्रताप नगर, गुरुद्वारे में सम्पन्न हुआ। इसमे शिवाजी नगर के पुरुष एवं महिला कार्यकर्ताओं ने 61 यूनिट रक्तदान किया। समाज सहायतार्थ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सेवा विभाग समय समय पर रक्तदान के कार्यक्रम करता रहता है। उदयपुर शहर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय सहित विभिन्न अस्पतालो में जरूरतमंदो तक सेवा आयाम रक्त पहुँचा कर जीवन बचाने का कार्य करता है।

इस अवसर पर न्यास के अध्यक्ष हेमेंद्र श्रीमाली, सचिव पंकज पालीवाल, विष्णु शंकर नागदा, कृष्णकांत कुमावत,बलवंत गर्ग,महेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित थे।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें