सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

कोरोना की मार: साल का पहला ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया ओपन भी हो सकता है रद्द

vinay motiani1 मिनट में पढ़ें

इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन / आज की दिल्ली :

वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना वायरस कोविड-19 का दुनिया भर की खेल गतिविधियों पर गहरा असर पड़ा है और यह असर 2021 तक जा सकता है। टेनिस का मौजूदा सत्र मार्च के शुरू से ही रुका हुआ है और इसके शुरू होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इस साल अब तक एक ही ग्रैंड स्लेम ऑस्ट्रेलियन का आयोजन हुआ है जबकि दूसरे ग्रैंड स्लेम फ्रेंच ओपन को सितम्बर तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। फ्रेंच ओपन को मई में होना था।

वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लेम विम्बलडन को द्वितीय विश्व युद्ध के बाद पहली बार रद्द किया गया है जबकि वर्ष के होते ग्रैंड स्लेम यूएस ओपन पर अगले महीने फैसला होगा। टेनिस ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी क्रैग टिली का कहना है कि 2021 का ऑस्ट्रेलियन ओपन कोरोना के प्रभाव से अछूता नहीं रह पाएगा क्योंकि विदेश से फैन्स इस टूर्नामेंट को देखने नहीं आ पाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके आयोजन के लिए यही स्थिति हो सकती है कि खिलाड़ियों को यहां क्वारंटाइन तकनीक से गुजारा जाए और इसे केवल ऑस्ट्रेलियाई फैन्स ही देखें।

टिली का यह भी कहना है कि सबसे खराब परिस्थिति यह हो सकती है कि टूर्नामेंट का आयोजन ही न हो। प्रोफेशनल टेनिस गतिविधियां इस समय जुलाई के मध्य तक स्थगित हैं। विश्व के नंबर दो खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल का कहना है कि कोरोना वायरस के खतरे के कारण 2021 से पहले टेनिस शुरु होने की उम्मीद कम है। नडाल ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि साल के अंत तक टेनिस शुरु हो जाए लेकिन मुझे नहीं लगता कि ऐसा संभव है। मैं 2021 के लिए खुद को तैयार कर रहा हूं। लेकिन मैं ऑस्ट्रेलियन ओपन को लेकर भी चिंतित हूं।

विषय

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें