दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन
मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि कोरोना के कारण लोग एक-दूसरे के बारे में सोचने लगे हैं और ऐसी सद्भावना पहले नहीं दिखी है।
अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। वह अकसर समसामयिक मुद्दों पर भी बेबाकी से अपनी राय रखते नजर आते हैं। अमिताभ लगातार कोरोना वायरस को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
अमिताभ ने एक नया पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अमिताभ ने अपनी पुरानी और नई फोटो का एक कोलाज शेयर किया है। एक तस्वीर में वह फोन पर बात करते नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी में वह हाथों से फोन का इशार कर रहे हैं।
अमिताभ ने लिखा, “ एक बात तो तय है ; इस कोरोना के दौरान , जितनी सद्भावना इंसान ने इंसान को दिखाई है, शायद पहले कभी नहीं देखी गई । आप किसी भी देश, प्रांत ,समाज, रंग , जाति , धर्म , के हों ; हर तरफ़ से बस एक ही आवाज़ गूँज रही है , सब के लिए , सब से .... आप ठीक हो , सुरक्षित हो।”
विषय