सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

कोरोना वायरस : ऐंटी-पैरासाइट दवा ने लैब में वायरस को 48 घंटे में खत्म किया

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

मेलबर्न

आज तकरीबन पूरी दुनिया कोरोना वायरस महामारी का कहर झेल रही है। अब तक 11 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 61 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है वायरस नया है, लिहाजा अभी इसका कोई टीका है और न कोई एक खास इलाज। दुनियाभर में इसके इलाज और वैक्सीन के लिए वैज्ञानिक रिसर्च में लगे हुए हैं। अब उम्मीद की एक किरण चमकती नजर आ रही है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिक इसकी काट ढूंढने के बहुत करीब पहुंच चुके हैं।परजीवियों को मारने वाली दवा का कमालऑस्ट्रेलिया में वैज्ञानिकों ने लैब में कोरोना वायरस से संक्रमित कोशिका से इस घातक वायरस को महज 48 घंटे में ही खत्म किया है और वह भी एक ऐसी दवा से जो पहले से ही मौजूद है। रिसर्चरों ने पाया कि दुनिया में पहले से ही मौजूद एक ऐंटी-पैरासाइट ड्रग यानी परजीवियों को मारने वाली दवा ने कोरोना वायरस को खत्म कर दिया। यह कोरोना वायरस के इलाज की दिशा में बड़ी कामयाबी है और इससे अब क्लिनिकल ट्रायल का रास्ता साफ हो सकता है।x

विषय

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें