दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन
वाशिंगटन. अमेरिका (USA) के उप राष्ट्रपति माइक पेंस ने रविवार को कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) चीन (China) से खुश नहीं हैं क्योंकि वह वुहान (Wuhan) में शुरू हुई कोरोना वायरस (Coronavirus) महमारी के बारे में अमेरिका से संवाद करने में नाकाम रहा. उन्होंने कहा कि अमेरिकी प्रशासन इस मामले पर करीब से नजर रखेगा.
पेंस ने वादा किया कि अमेरिका में कोविड-19 संक्रमण की जांच मजबूती से बढ़ेगी, जिससे देश के प्रगति करने में मदद मिलेगी और ट्रम्प प्रशासन की योजना के मुताबिक अर्थव्यवस्था दोबारा रफ्तार पकड़ेगी.
उप राष्ट्रपति कोरोना वायरस पर गठित व्हाइट हाउस कार्यबल का नेतृत्व कर रहे हैं. इस बारे में उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘अभी पूरा ध्यान लोगों की जांच बचाने पर है.’’ कोरोना वायरस के संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में अमेरिका की प्रगति के बारे में पेंस ने कहा कि नये मामलों में कमी आई है.
विषय