सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

कोरोना वैक्सीन भगवान का प्रसाद – सरदार एम.एम. पाल गोल्डी

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली (महेश कुमार) कोरोना वैक्सीन का पहला और दूसरा
चरण खत्म होने के बाद1 मार्च से तीसरा चरण शुरू हो गया है । जिसमें 60 साल से ऊपर
और 45 साल के गंभीर बीमारी के मरीज भी कोरोना वैक्सीन लगवा सकते है । मार्च की
शुरूआत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वैक्सीन
लगवाई ।

जिसके बाद कोरोना की वैक्सीन पर उठने वाले सवालों पर भी
विराम लग गया , जिसके बाद अब हर व्यक्ति वैक्सीन लगवा रहा है। लिहाजा सीनियर
सिटीजन में वैक्सीन को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है । वैक्सीनेशन सेंटर
में सीनियर सिटीजन बढ- चढकर हिस्सा ले रहे है। इस कङी के चलते समाज सेवी स. एम.
एम. पाल गोल्डी ने अपनी धर्मपत्नि के साथ ILBS अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाई।

उन्होने लोगों से आग्रह किया है कि सभी व्यक्ति कोरोना वैक्सीन
को लगवाये । और कोरोना को भगाएँ ,एवं देश के विकास में भागीदार बनें । और उन्होने
कहा कि डाँ. भगवान का रूप होते है, वैक्सीन भगवान का प्रसाद है । लोग घरों से
निकले और वैक्सीन लगवाए,और डर दूर करें ।

वहीं ILBS अस्पताल के डाँ. सवनीत कौर का कहना है कि सीनियर
सिटीजन काफी संख्या में वैक्सीन लगवाने को आ रहे है । तथा किसी को डरने की जरूरत
नहीं है ।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें