सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

कोरोना संकट से चीन को मिल गया 'कुबेर का खजाना'

vinay motiani1 मिनट में पढ़ें
कोरोना संकट से चीन को मिल गया 'कुबेर का खजाना'

आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन

चीन की संस्था Hurun (हूरन) रिपोर्ट की एक रिसर्च के मुताबिक दुनिया के 100 टॉप बिलेनियर्स में सिर्फ 9 प्रतिशत लोगों की संपत्ति बढ़ी है और ये सभी अरबपति चीन से हैं. जबकि दूसरे देशों के 86 प्रतिशत बिलेनियर्स की संपत्ति पहले से कम हुई है और 5 प्रतिशत की संपत्ति में कोई अंतर नहीं आया है. दुनिया के 100 टॉप बिलेनियर्स की लिस्ट में चीन के 6 नए लोग शामिल हुए हैं. जबकि भारत के तीन और अमेरिका के 2 लोग अब इस लिस्ट से बाहर हो चुके हैं.

इस रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में पिछले ढाई वर्षों में अरबपतियों ने जितनी दौलत कमाई गई, उसका बड़ा हिस्सा पिछले दो महीनों में खत्म हो चुका है. पिछले दो महीनों में दुनिया के टॉप 100 अरबपतियों की कुल संपत्ति लगभग 30 लाख करोड़ रुपए कम हो गई है. और टॉप 10 बिलेनियर्स की संपत्ति में 9 लाख 40 हजार करोड़ रुपए की कमी आई है.

विषय

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें