दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


आज की दिल्ली, योगराज शर्मा।
वैश्विक महामहारी बन चुकी कोरोना से जंग भारत में भी जारी है। इसी क्रम
में सरकार ने आने वाले 21 दिनों तक संपूर्ण लॉकडाउन का फैसला किया है। मगर उससे पहले भोजपुरी सेंशेसन अक्षरा सिंह ने लोगों को जागरूक करने के लिए खुद सड़क पर उतर गईं और अधिक से अधिक लोगों को मास्क दिये। उन्हें ग्लव्स दिये और सेनेटाइजर भी उपलब्ध कराये।
अक्षरा ने कहा कि मैं घर से बाहर यूं नहीं निकली। मेरा उद्देश्य लोगों उन लोगों को जागरूक करना है, जो कोरोना के प्रति लापरवाही बरत रहे हैं। वे ये नहीं जानते हैं कि इससे सिर्फ उनको ही नुकसान नहीं होगा, बल्कि वे अपने आस – पास के लोगों को इसकी चपेट में ला सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप खुद भी सेफ रहें और अपनों को भी सेफ रखें।