दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


आज की दिल्ली/इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन :
मुंबई: टीवी के मशहूर ऐक्टर शफीक अंसारी का निधन हो गया है. वह कैंसर से पीड़ित थे. बीते 12 दिनों में यह मनोरंजन जगत के लिए तीसरा बड़ा झटका है. सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री जुड़े तीन दिग्गज इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं. 29 अप्रैल को इरफान और 30 अप्रैल को ऋषि कपूर भी कैंसर की बीमारी की वजह से ही आखिरी सांसें ली थी. वहीं अब टीवी जगत के जाने माने अभिनेता भी कैंसर से जिंदगी हार बैठे.
टीवी की दुनिया के पॉप्युलर ऐक्टर शफीक अंसारी (Shafique Ansari) का मुंबई में निधन हो गया है. उन्होंने रविवार को अंतिम सांस ली.
पेट के कैंसर से थे पीड़ित
शफीक अंसानी टीवी के मशहूर शो 'क्राइम पेट्रोल' का लंबे समय से हिस्सा थे. मुंबई के मदनपुरा इलाके के रहने वाले शफीक अंसारी पेट के कैंसर से पीड़ित थे. कई वर्षों से उनका इलाज चल रहा था. कल शाम को 6 बजे उनका देहांत हो गया. शफीक अंसारी की धर्मपत्नी गौहर अंसारी ने ZEE NEWS से फोन पर हुई बातचीत में बताया कि शफीक की तबियत कल दिनभर ठीक थी. लेकिन शाम 5:30 बजे अचानक से तबीयत बिगड़ी और उनका इंतकाल हो गया.
शफीक अंसारी की उम्र 52 साल थी. तीन बेटी, पत्नी और अपनी मां के साथ वह मुंबई में रह रहे थे. पिछले 2 साल से शफीक कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे. उन्हें थोरेसिक कैंसर की बीमारी थी. कुछ महीनों पहले लंग में भी इंफेक्शन हो गया था. पिछले कुछ समय से बीच-बीच में ऑक्सीजन पंप के सहारे में सांस लेने की जरूरत पड़ती थी. आयुर्वेदिक मेडिसिन भी ले रहे थे. जिसकी वजह से उनकी तबीयत में काफी फर्क पड़ा था. लेकिन अचानक कल शाम तबीयत बिगड़ने के बाद शाफिक की मृत्यु हो गई. शफीक की धर्मपत्नी गौहर के अनुसार फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए और उनके स्कूल के कुछ दोस्त पिछले काफी समय से उनकी मदद कर रहे थे.
विषय