सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

खाटू श्याम मंदिर में मनाया पौष बड़ा महोत्सव

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

शास्त्रीनगर माहेश्वरी महिला मंडल का आयोजन
भीलवाड़ा। शास्त्रीनगर माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वावधान में शास्त्रीनगर स्थित खाटू श्याम मंदिर में पौषबड़ा महोत्सव मनाया गया। सदस्याओं ने भजन प्रस्तुत कर भगवान को पौषबड़े का भोग लगा प्रसाद बांटा। अध्यक्षा शांता मंडोवरा ने बताया कि गणेश वंदना से शुरू हुए महोत्सव में सदस्याओं ने सांवरी सूरत पर मोहन..., बाजरे की रोटी खाले श्याम..., थाली भर के लाई खीचड़ो...आदि भजन प्रस्तुत कर खाटू श्याम मंदिर में मौजूद भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। महाआरती के बाद पौषबड़े का भोग लगाकर प्रसाद बांटा गया। इससे पूर्व सचिव प्रीति लोहिया ने सभी सदस्याओं को तिलक लगाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर राधा न्याती, मधु समदानी, सुधा, विनीता तापडिया, सुषमा समदानी, विजयलक्ष्मी, नीरू झंवर, मधु मोदी, रेखा धूत, प्रफल्ला राठी, सुनंदा, सुनीता झंवर आदि सदस्याएं उपस्थित थीं।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें