सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

खालसा स्थापना दिवस के मौके पर 192 सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान स्थित गुरधामों के दर्शनों के लिए हुआ रवाना: कालका, काहलों

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

NEW DELHI/ YOGRAJ SHARMA/ AAJ KI DELHI

नई दिल्ली, : खालसा स्थापना दिवस के अवसर पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा 192 तीर्थयात्रियों का एक जत्था कमेटी अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका और महासचिव सरदार जगदीप सिंह काहलों के नेतृत्व में पाकिस्तान स्थित गुरुधामों के दर्शनों के लिए रवाना हुआ।
इस अवसर पर सरदार कालका और सरदार काहलों ने कहा कि 192 तीर्थयात्रियों का यह जत्था दिल्ली से पाकिस्तान के लिए रवाना हुआ है, जो कल पाकिस्तान में प्रवेश करेगा तथा खालसा स्थापना दिवस व वैसाखी से संबंधित कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद जत्था वापस लौट आएगा।
उन्होंने कहा कि इस समूह को गुरुद्वारा ननकाना साहिब, पंजा साहिब, डेहरा साहिब और करतारपुर साहिब जाने की मंजूरी मिल गई है और यह दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सरदार दलजीत सिंह सरना और सरदार रमिंदर सिंह स्वीटा की अगुवाई में रवाना हुआ है.
दोनों नेताओं ने कहा कि खालसा स्थापना दिवस के अलावा गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व सहित अन्य अन्य पवित्र दिवसों पर सिख तीर्थयात्रियों का एक जत्था पाकिस्तान जाता है व गुरुधामों के दर्शन करने के बाद वापस लौटता है.
उन्होंने कहा कि अकाल पुरख की अपार कृपा के चलते भक्तों को इन पवित्र तीर्थ स्थलों के दर्शन करने का सौभाग्य मिलता है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में और भी जत्थों को सिख तीर्थस्थलों के दर्शन के लिए रवाना किया जाएगा।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें