सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

खुशखबरी! वक्री गुरु का अपने ही नक्षत्र में गोचर, मिथुन, कर्क समेत इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

देवताओं के गुरु बृहस्पति ग्रह 30 जनवरी 2026 को वक्री चाल से अपने ही नक्षत्र पुनर्वसु में प्रवेश कर चुके हैं। खास बात यह है कि पुनर्वसु नक्षत्र के स्वामी स्वयं गुरु बृहस्पति ही हैं, इसलिए इस गोचर को ज्योतिष शास्त्र में बेहद शुभ और प्रभावशाली माना जा रहा है। गुरु ग्रह इस नक्षत्र में 20 अप्रैल 2026 तक स्थित रहेंगे। इस दौरान मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा, लेकिन ज्योतिषियों के अनुसार 4 राशियों के लिए यह गोचर विशेष रूप से भाग्यशाली साबित होने वाला है।

वैदिक ज्योतिष में गुरु ग्रह को ज्ञान, शिक्षा, धन, भाग्य, धर्म और समृद्धि का कारक माना जाता है। जब गुरु मजबूत स्थिति में होते हैं, तब व्यक्ति के जीवन में तरक्की, स्थिरता और सुख-समृद्धि आती है, वहीं कमजोर स्थिति में कई तरह की परेशानियां घेर लेती हैं। अपने ही नक्षत्र में गुरु का गोचर इन राशियों के लिए भाग्य परिवर्तन योग बना रहा है।

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें