सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

खेसारीलाल यादव का रिलीज हुआ न्‍यू ईयर सौंग, अब हो रहा वायरल

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

खेसारीलाल यादव का रिलीज हुआ न्‍यू ईयर सौंग, अब हो रहा वायरल

कोरोना वायरस ने साल 2020 को जितना खराब किया , अब लोगों को उतनी ही उम्‍मीद है कि वैक्‍सीन के साथ साल 2021 अच्‍छा हो। इसकी झलक इन दिनों भोजपुरी गानों में देखने को मिल रही है। आज साल का आखिरी दिन है और सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव ने कोरोना के दर्द को भुलाते हुए नये साल के लिए अपना उम्‍मीद भरा नया गाना रिलीज कर दिया है। गाना है – ‘चुम्मा चाटी के पार्टी होई’। यह गाना वेब म्‍यूजिक से रिलीज किया गया है, जिसे कुछ ही समय में लाखों व्‍यूज मिले हैं और यह गाना अब खूब वायरल भी हो रहा है।

लिंक : https://youtu.be/4cutkF0740k

दरअसल, खेसारीलाल यादव का यह साल 2020 का अंतिम गाना है। इससे पहले भी वे न्‍यू ईयर को लेकर कई गाने बना चुके हैं और उसमें 2021 के स्‍वागत का फन देखने को मिला है। लेकिन गाना ‘चुम्मा चाटी के पार्टी होई’ में कोरोना और सोशल डिस्‍टेंसिंग की उकताहट को दर्शाते हुए नये साल के लिए अच्‍छी कामना की गई है। गाने को पवन पांडेय ने लिखा है, जो भोजपुरी इंडस्‍ट्री के सफल गीतकार हैं। इस गाने में आवाज खुद खेसारीलाल यादव ने दी है। म्‍यूजिक डायरेक्‍टर शंकर सिंह और पीआरओ रंजन सिन्‍हा हैं। डायरेक्‍टर संतोष राना हैं।

गाने को लेकर खेसारीलाल यादव ने कहा कि ‘चुम्मा चाटी के पार्टी होई’ गाना पार्टी सौंग है। इसमें ऑडियंस को खूब मजा आने वाला है। हमारी कोशिश है कि हम बीती बातों से बाहर आकर नये साल में नई शुरूआत हंसी – खुशी करें। इसलिए हमने यह पार्टी सौंग रिलीज किया है। उम्‍मीद है सबों को पसंद आयेगी और आप इस पर खूब झूमने वाले भी हैं।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें