सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

गर्भवती महिला व उसके नवजात शिशु के लिए फरिश्ता बना दिल्ली पुलिस का जवान...

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

नई दिल्ली। मानवता की मिसाल कायम करते हुए दिल्ली पुलिस के पीआरओ विभाग में तैनात रमन गुलिया ने खून की कमी से तडपती गर्भवती महिला को ना केवल ब्लड डोनेट किया, बल्कि राष्ट्रीय महिला आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना नाम और मोबाइल नंबर भी दर्ज करवा दिया,कि जिससे की कभी निकट भविष्य में किसी भी महिला या बच्चियों को सहायता चाहिए,तो उनकी सहायता के लिए चौबीसों घंटे तैयार है। रमन गुलिया को जानकारी मिली थी कि पूर्वी दिल्ली के प्रियदर्शिनी विहार में रहने वाली मानवी जैन को प्रसव पीड़ा है और उसे व उसके नवजात शिशु को बचाने के लिए ओ नेगेटिव ब्लड की आवश्यकता है। बीएलकपूर अस्पताल में दाखिल महिला के परिजनों ने महिला आयोग से ब्लड दिलवाने की गुहार की, जिसकी जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस के पीआरओ विभाग में तैनात रमन गुलिया ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों चिन्मय बिस्वाल, अनिल मित्तल, गोपाल कृष्ण,व अनूप कालिया को जानकारी देकर बिना किसी देरी के अस्पताल पहुंचे और ब्लड देकर जच्चा-बच्चा की जान बचाई।वापस आफिस आने पर रमन गुलिया का वरिष्ठ लोगों ने ताली बजाकर स्वागत किया और उसको मानवता की मिसाल का फरिश्ता बताया।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें