दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


आज की दिल्ली/ इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन
भारतीय क्रिकेट में अक्सर ये चर्चा होती रहती है कि टीम इंडिया का सर्वश्रेष्ठ कप्तान कौन है. इसे लेकर अलग-अलग खिलाड़ियों की राय अलग होती है. कोई सौरव गांगुली को भारत का सर्वश्रेष्ठ कप्तान मानता है तो कोई महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली में से किसी एक को चुनता है. अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय जाहिर की है. दिलचस्प बात है कि गंभीर ने न तो सौरव गांगुली का नाम लिया और न ही धोनी और कोहली में से किसी एक नाम पर मुहर लगाई.
गौतम गंभीर ने सौरव गांगुली की कप्तानी में डेब्यू किया था. इसके अलावा अपने करीब 13 साल के करियर में गंभीर ने राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की कप्तानी में भी मैच खेले. धोनी की कप्तानी में गंभीर दो विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य भी रहे.
दिसंबर 2018 में गंभीर ने लिया था संन्यास
बाएं हाथ के बल्लेबाज गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने दिसंबर 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. दिलचस्प बात है कि गौतम गंभीर ने धोनी, गांगुली और विराट नहीं, बल्कि अनिल कुंबले को भारत का सर्वश्रेष्ठ कप्तान बताया है. गंभीर ने कहा, अगर रिकॉर्ड की बात करें तो मैं धोनी का नाम लूंगा, लेकिन जिन कप्तानों के साथ मैं खेला हूं, उनमें अनिल कुंबले (Anil Kumble) सर्वश्रेष्ठ कप्तान हैं.
कुंबले ज्यादा समय तक कप्तान रहते तो कई रिकॉर्ड तोड़ देते
गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने स्पोर्ट शो क्रिकेट कनेक्टेड में कहा, सौरव गांगुली ने शानदार काम किया. मगर एक खिलाड़ी जिसे मैं अधिक लंबे समय तक टीम इंडिया का कप्तान बनते देखना चाहता हूं वो अनिल कुंबले (Anil Kumble) हैं. मैंने शायद उनकी कप्तानी में छह टेस्ट मैच खेले हैं. अगर उन्होंने लंबे समय तक टीम इंडिया की कप्तानी की होती तो तो वो कई रिकॉर्ड तोड़ देते. अनिल कुंबले को नवंबर 2007 में कप्तान बनाया गया था. ये उनके करियर का 17वां साल था. कुंबले टेस्ट और वनडे में भारत के सर्वाधिक सफल गेंदबाज हैं. उन्होंने टेस्ट में 619 और वनडे में 337 विकेट हासिल किए हैं. कुंबले ने 14 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी की है. उनकी कप्तानी में भारत ने तीन टेस्ट जीते, पांच ड्रॉ रहे और छह में हार मिली.
विषय