सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

गांधी व परनीत कौर के सियासी किरदार हुए बेनकाब:एन के शर्मा

Journalist Today Network2 मिनट में पढ़ें

अकाली दल प्रत्याशी ने आधा दर्जन गांवों में किया जनसभाओं को संबोधित
डेराबस्सी। पटियाला लोकसभा हलके से शिरोमणि अकाली दल प्रत्याशी एन के शर्मा ने कहा है कि इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी परनीत कौर तथा कांग्रेस प्रत्याशी धरमवीर गांधी का राजनीतिक किरदार बेनकाब हो गया है।
एन के शर्मा चुनाव प्रचार अभियान के तहत समागौली, रामपुर सैनियां, हरिपुर हिंदवा, सूंढरा, गुरु नानक कॉलोनी, त्रिवेदी कैंप, भंखरपुर तथा गोल्डन एनक्लेव में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा की पटियाला से सांसद रहते हुए परनीत कौर व धरमवीर गांधी ने कोई भी विकास कार्य नहीं करवाया, जिसके चलते वह आज विकास के नाम पर वोट मांगने लायक नहीं है। शर्मा ने कहा कि धरमवीर गांधी व परनीत कौर लोकसभा में अपने कार्यकाल के दौरान चुप बैठकर ही समय व्यतीत करते रहे।
इस चुनाव में दोनों प्रत्याशियों के राजनीतिक किरदार भी जनता के सामने बेनकाब हो गए हैं। शर्मा ने कहा कि गांधी पहले आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़े और जीत गए। जितने के बाद आप को धोखा दे दिया। इसके बाद कभी लोकसभा नही गए। 2019 में राजनीतिक लालसा में निर्दलीय चुनाव लड़े तो जनता ने इन्हें नकार दिया। पूरे कार्यकाल के दौरान कांग्रेस को गालियां देने वाले गांधी आज कांग्रेस की गोद में जा बैठे हैं। ऐसे ही प्रणीत कौर ने अपने सभी चुनाव भाजपा का विरोध करते हुए लड़े और अब भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी बन गई है। शर्मा ने अकाली दल की सरकार में हुए विकास कार्यों का हवाला देते हुए कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में वोट डालने से पहले प्रत्याशी द्वारा करवाए गए विकास कार्यों तथा उसके किरदार और पार्टियों की पंजाब के प्रति वफादारी को जरूर देखा जाए। इस अवसर पर दर्जनों की संख्या में कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शिरोमणि अकाली दल का दमन थामा। कार्यक्रम के दौरान अकाली नेता राजेंद्र सिंह ईसापुर, अनिल राणा पूर्व सरपंच, सतपाल राणा, डॉक्टर कुलदीप पवन शर्मा,सुरेश कुमार, रमेश कुमार, संजू राणा सांगोद, रिंकू राणा, नीरज राणा, गुरप्रीत सिंह रामपुर सैनियाँ समेत कई गणमान्य मौजूद थे।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें