इस शिव मंदिर में प्रकृति करती है 24 घंटे जलाभिषेक, सालभर नहीं रुकती जलधारा, सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़


बीकानेर। खेतेश्वर महाराज मंदिर का दो दिवसीय प्रतिष्ठा दिवस समारोह शुरू हुआ। खेतेश्वर बस्ती स्थित मंदिर में राजपुरोहित समाज की और से पूजा अर्चना की गई। इंद्रा कॉलोनी से राजपुरोहित युवा विकास मण्डल की और से शोभायात्रा निकाली गई जो विभिन्न मार्गों से होते हुए खेतेश्वर मंदिर पहुंची। शोभायात्रा इंद्रा कॉलोनी अतिथि गृह से रवाना होकर हनुमान हत्था, जुनागढ़, महात्मा गांधी मार्ग, स्टेशन रोड, गंगाशहर रोड होते हुए विभिन्न मार्गों से खेतेश्वर बस्ती स्थित मंदिर पहुंची।इसमें खेतेश्वर महाराज की शिक्षाओं, संदेश का प्रचार-प्रसार किया गया। शोभायात्रा में भाग लेने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी सं या में समाज के महिला पुरूष शामिल हुए । महिलाओं ने पीले व लाल रंग के वस्त्र धारण किये वहीं पुुरुष धोती-कुर्ता व साफा पहने हुए थे। रथ पर महाराज के शिष्य आसोतरा धाम के महंत तुलछाराम महाराज विराजमान थे जिन्होंने पूरे मार्ग में भक्तों को प्रसाद का वितरण किया। यात्रा में वाहनों की लंबी कतारें नजर आई। बड़ी संख्या में युवा खेतेश्वर महाराज के जयकारे लगाते हुए पैदल चल रहे थे। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा जिस मार्ग से गुजरी वहां सेवादारों ने पानी से लेकर चाय नाश्ते तक की सेवाएं दी। जगह-जगह स्वागत द्वार लगाये गये। राजपुरोहित समाज के लोगों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर कार्यक्रम में शामिल हुए।
Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810







