सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

गायत्री ज्ञान मंदिर का ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत में 409वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

NEWS/ AAJ KI DELHI/ YOGRAAJ SHARMA

‘‘ऋषि के सदज्ञान से लोक कल्याण होता है।’’........उमानंद शर्मा।

गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ‘‘ग्राम सुधार पुस्तकालय, ग्राम-तेरवा दहिगवाँ, हरदोई उ.प्र.’’ में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का 409वाँ ऋषि वांड़मय की स्थापना कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उपरोक्त साहित्य गायत्री परिवार की सक्रीय कार्यकर्त्री श्रीमती मीरा देवी ने अपने पूज्य पिता स्व. थानेश्वर प्रसाद की स्मृति में भेंट किया साथ-साथ उपस्थित ग्रामवासियों, साहित्य प्रेमियों को भी एक-एक अखण्ड ज्योति पत्रिका भेंट की।
इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि ‘‘ऋषि के सद्ज्ञान से लोक कल्याण होता है’’। डॉ. नीलम गुप्ता एवं श्रीमती सरोज श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

इस अवसर पर उमानंद शर्मा, सर्वश्री अनिल भटनागर, देवेन्द्र सिंह, विजय, डॉ. नीलम गुप्ता, श्रीमती मीरा देवी, श्रीमती सरोज श्रीवास्तव, सर्वश्री शिवनंदन लाल, रामखेलावन, परमेश्वरदीन कनौजिया, राम कुमार कश्यप, जयप्रकाश एवं सहित क्षेत्रीय के साहित्य प्रेमी, ग्रामवासी उपस्थित थे।

सधन्यवाद

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें