सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

गाय की दुर्गति नहीं रूकेगी तब तक देश आगे नहीं बढ़ेगा--सांसद

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

रिपोर्ट - लक्की अग्रवाल श्रीमाधोपुर। ग्राम कचंनपुर की श्रीकृष्ण गौशाला में मंगलवार को गोपाष्टमी के पावन पर्व पर गाय पूजन भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष व विधायक झाबरसिंह खर्रा थे। वहीं विशिष्ट अतिथि पाबुधाम के संत श्रीमल सिंह जी शेखावत तथा कल्याणपुरा सरपंच मोती सिंह मंचासीन थे। कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों द्वारा ग्राम के भामाशाहों को शॅाल,साफा तथा प्रस्तति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान सीकर सांसद सुमेधानन्द सरस्वती ने गाय की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जब तक संसर में गाय की दुर्गति नहीं रूकेगी तब तक देश का आगे बढऩा मुश्किल ही नहीं बल्कि नामुनकिन हैं। वहीं आयोजित समारोह में उपस्थित लोगों को आवारा पशुओं की समुचित देखभाल करने पर जोर दिया। वहीं मुख्यअतिथि खर्रा ने गाय के दुध को अमृत के समान बताया और गाय के साथ साथ जल देवता की सेवा करने की बात कही। इस दौरान सांसद ने अपने कोटे से गौशाला में एक पेयजल ट्यूबैल स्वीकृत की। गौशाला कंचनपुर समिति के व्यवस्थापक बनवारी लाल शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके उपखण्ड अधिकारी सुनिल कुमार आर्र्य,तहसीलदार सुमन चौधरी,सरपंच सुमन वर्मा,रलावता सरपंच सतीश मंगावा,किशोरी लाल यादव,नानुराम यादव सहित सैकड़ों ग्रामिण उपस्थित रहें।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें