इस शिव मंदिर में प्रकृति करती है 24 घंटे जलाभिषेक, सालभर नहीं रुकती जलधारा, सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़


खबर - पवन दाधीच खिरोड़ -खिरोड़ में बसावा रोड़ पर चले श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ महोत्सव के पांचवें दिन व्यासपीठ से प्रवचन करते हुए पं. सांवरमल शास्त्री दांतरू वाले ने कहा कि गाय की पूजा करने से मनुष्य को सद्बुद्ध मिलती है और उसी सद्बुद्धि से मनुष्य सद्मार्ग की ओर अग्रसर होता है। उन्होनें गोपाष्टमी पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि गाय की रक्षा एवं सेवा करने से उस मनुष्य को इसका फल अवश्य मिलता है। पं. शास्त्री ने कहा कि गाय का दूध एवं गोमूत्र को काम में लेने व्यक्ति की हर तरह की पीड़ा दूर होती है। पं. शास्त्री ने कहा कि गाय की रक्षा के लिए मनुष्य हर समय तैयार रहे और गोचर भूमि को बचाएं। कथा महोत्सव के दौरान यजमान गजानंद पुजारी, रामलाल शर्मा, मक्खनलाल शर्मा, जगदीश प्रसाद भींचर, सांवरमल शर्मा, वासुदेव शर्मा आदि मौजूद थे।
Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810







