सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

गाय की रक्षा करने से होती है स्वयं की रक्षा -पं. सांवरमल शास्त्री

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

खबर - पवन दाधीच पुजारी भवन में भागवत कथा महोत्सव का दूसरा दिनखिरोड़ -खिरोड़ में बसावा रोड़ पर स्थित पुजारी भवन में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ महोत्सव के दूसरे दिन व्यासपीठ से कथा प्रवचन कर रहे पं. सांवरमल शास्त्री दांतरू वाले ने कहा कि गाय की रक्षा करने से मनुष्य की रक्षा अपने आप हो जाती है इसके कोई संदेह नहीं है। पं. शास्त्री शनिवार को श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होनें कहा कि गाय की पूजा करने से भगवान प्रसन्न होते है और भगवान स्वयं उस व्यक्ति की रक्षा करते है जिसने गाय की रक्षा की है। पं. शास्त्री ने कहा कि गोचर भूमि का उत्थान करने से समाज, गांव व देश का भला होता है और ऐसे लोगों का भी भला होता जो गायों की रक्षा के लिए आगे आते है। पं. शास्त्री ने भागवत कथा के अनेक प्रसंगों पर चर्चा करते हुए कहा कि सभी सज्जनों को देश में भाईचारे की भावना बनाई रखनी चाहिए ताकि सभी जगह सभी को अच्छा संदेश मिलता रहे। उन्होनें संगीतमय भजनों के माध्यम से कई प्रसंगों को विस्तार पूर्वक समझाया। इस मौके पर यजमान गजानंद पुजारी, सुमेर सिंह, मुरारीलाल इंदौरिया, रामगोपाल पुजारी, किशनलाल शर्मा, वासुदेव शर्मा, प्रदीप शर्मा, बिरजू सिंह, जगदीश प्रसाद भींचर, मक्खनलाल शर्मा, सांवरमल शर्मा, कन्हैयालाल, मनोहरलाल उमेश कुमार आदि मौजूद थे।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें