सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल हरगोबिंद एन्क्लेव में हर्षोल्लास के साथ वैसाखी का पर्व मनाया गया

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

NEW DELHI/ YOGRAJ SHARMA/ AAJ KI DELHI

गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल में वैसाखी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती हरप्रीत कौर ने बच्चों, स्टाफ सदस्यों व माता-पिता को वैसाखी पर्व की बधाई देते हुए कहा कि वैसाखी का त्योहार हर साल मेष संक्रांति के दिन मनाया जाता है। इस दिन फसलों के पकने पर उनकी कटाई शुरू की जाती है। सिखों के लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है क्योंकि सिखों के 10वें गुरु गोबिंद सिंह ने इसी दिन 13 अप्रैल 1699 को खालसा पंथ की स्थापना की थी।इस मौके पर स्कूल के अध्यक्ष बलबीर सिंह व स्कूल प्रबंधक हरप्रीत सिंह ने विशेष तौर पर पहुंचकर बच्चों का उत्साह बढ़ाया।इस दौरान स्कूल के चेयरमैन बलबीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि वैसाखी का पर्व सिख समाज के लिए बेहद खास है, इस दिन को सिख समुदाय खालसा स्थापना दिवस के रूप में मनाता है। उन्होंने अपने वक्तव्य में युवा पीढ़ी को गुरु साहिब के दर्शाए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया।वैसाखी पर्व के कार्यक्रम की शुरुआत शब्द कीर्तन के माध्यम से हुई इसके बाद स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक विविधता और एकता की शानदार तस्वीर पेश करते हुए कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। रंग-बिंरगी पोशाक पहने कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे बच्चे स्कूल प्रांगण को चार-चांद लगा रहे थे।बच्चों ने पंजाबी गीतों पर ग्रुप डांस गिद्दा व भांगड़ा की प्रस्तुति देते हुए सभी का मन मोह लिया।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें