दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!

नई दिल्ली – ( महेश कुमार) दिल्ली सिख् गुरूद्वारा प्रबंधक कमेठी के होने वाले आम
चुनावों को लेकर प्रसिध्द समाज सेवी व अकाली नेता स. सुरजीत सिंह जीती ने 50 फुटा
रोड निहाल विहार में एक क्षेत्र की संगतों के साथ जनसभा का आयोजन किया ।
सभा में दिल्ली सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान स. मनजिंदर सिंह सिरसा,
शिरोमणी अकाली दल, (बादल) दिल्ली प्रदेश के प्रधान स. हरमीत सिंह कालका, सांसद स.
प्रेम सिंह चंदूमाजरा, सदस्य हरविंदर सिंह , के. पी. आत्मा सिंह लुबाणा , विक्रम सिंह
डा. निशान सिंह मान, स. एम. पी. सिंह नीटू, स. गगन सिंह छियासी, के अलावा काफी
संख्या में क्षेत्र के गणमान्य सिख नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे ।
सभा में उपस्थित सैकडो की तादात में जन समूह ने , जो बोले सो निहाल सत् श्री अकाल
के जयकारे के साथ इस बार दिल्ली गुरूद्वारा कमेटी के आम चुनाव में सुरजीत सिंह जीती
को अपना उम्मीदवार बनाने की माँग की। वार्ड के विभिन्न क्षेत्रो से आई सिख संगतो का
कहना था कि स. सुरजीत सिंह जीती गुरूघर से जुडे हुए है । वर्षों से सेवा करते आ रहे है।
और सिख कौंम की भलाई के लिए काम कर रहे है, न जाने कितनों की उन्होंने पैसों से
भी मदद करते आ रहे है। और सही मायनो मे वह गुरूद्वारा कमेटी के सदस्य की कमेटी
के लिए गुरु हरकिशन नगर वार्ड 10 से उपयुक्त व सही सदस्य साबित हो सकते है ।
सभा में उपस्थित जनसमूह को देखकर उनकी बातों को सुनकर कमेटी के प्रधान
स. मनजिंदर सिंह सिरसा और दिल्ली अकाली दल ( बादल ) के प्रधान स. हरमीत सिंह
कालका ने संगतो को विश्वाश दिलाया कि इस बार स. सुरजीत सिंह जीती को वह अपना
उम्मीदवार बनाएगें और संगतो का फर्ज बनता है ,वह स. जीती को भारी मतों से जिताकर
कमेटी में भेंजे । स. जीती ने सभा में सभी गणमान्य लोंगो को विश्वाश दिलाया कि वह
उनकी उम्मीदों पर पूरी तरह से खरा उतरने की कोशिश करेंगे । उन्होने कहा कि जिस तरह
उन्होने गुरूद्वारा गुरूहरकिशन नगर साहिब की सेवा करते आ रहे है , उसी तरह वह अपनी ईमानदारी व पूर्ण निष्ठा के साथ अपना काम करेंगे ।