सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

गोवर्धन पर्वत के दर्शन मात्र से जीवन सफल-पं. परमेश्वरलाल शास्त्री

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

खिरोड़ (पवन दाधीच )खिरोड़ की श्रीजी जानकीनाथ गौशाला में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान सोमवार को गोवर्धन पर्वत की सुंदर एवं मनोहर झंाकी सजाई गई। इस मौके पर भगवान श्रीकृष्ण को अन्नकूट एवं छप्पन भोग का भोग लगाया गया। इस मौके पर व्यासपीठ से श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कथा वाचक पं. परमेश्वरलाल शास्त्री ने कहा कि गोवर्धन पर्वत के दर्शन करने मात्र से मनुष्य के सभी कष्ट दूर हो जाते है और गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करने से मनुष्य धन्य हो जाता है और उसका जीवन सफल हो जाता है। कथा स्थल पर गोवर्धन पर्वत की झंाकी को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस मौके पर सुगन सिंह, सुमेर सिंह, गंगाधर गढ़वाल, महावीर प्रसाद भामू,पूर्व सरपंच सतीश भींचर, रतनलाल शर्मा, शक्ति सिंह, बिरजू सिंह, बनवारीलाल सैन आदि मौजूद थे।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें