इस शिव मंदिर में प्रकृति करती है 24 घंटे जलाभिषेक, सालभर नहीं रुकती जलधारा, सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़


जयपुर। विद्याधर नगर स्थित माहेश्वरी भवन में चल रहे श्रीमद् भागवत रस रहस्य के तीसरे दिन गुरूवार को स्वामी प्रियाशरणजी महाराज ने कहा कि हम सभी को गौ सेवा की रक्षा का प्रण लेना चाहिए तथा प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वह गौ सेवार्थ रोजाना एक रुपए बचाये और गौ सेवार्थ देवे तभी हम गौ सेवा को बचा पायेगे। उन्होंने आगे कहा कि गाय हमारे लिए बहुत उपयोगी है इसलिए हम सभी को गायों की सेवा करने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि न भूतकाल को सोचो, न भविष्य की चिंता करो, वर्तमान क्षण में परम प्रसन्नता पूर्वक तन से निश्काम कर्म और मन से हरि का स्मरण करो। तभी तुम्हारा यह जन्म सफल हो पायेगा। भगवान को पाने के लिए हम सभी को सच्चे हृदय से उन्हें याद करना है सच्चे हृदय से याद करने पर भगवान भक्त के पास दौड़े दौड़े चले आते है। हम सभी को अपने जीवन में भक्ति सदैव सच्चे मन से करनी चाहिए। क्योंकि सच्चे मन से की गई भक्ति सदैव कारगर होती है।
Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810







