दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


बहुमुखी प्रतिभा की
धनी है पंचकुला की दीपिका सेखों
चंडीगढ। योगराज
शर्मा। मॉडलिंग की दुनिया में अब एक खास पहचान के साथ आगे बढ रही है। एक
अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगता मे देश का नाम रौशन करके आई दीपिका सेखों की सोच मानवता
की सेवा करना और गरीब, जरुरतमंदों के लिए काम करना है। इसी साल दीपिका के एक
फोटोग्राफर मित्र ने उनके कुछ चित्र एक अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी के लिए क्लिक किए।
लेकिन करोनाकाल की वजह से वो प्रदर्शनी तो आयोजित नहीं हो सकी, लेकिन उनकी मॉडलिंग
की कला एक खास अंदाज में निकल कर सामने आई। बचपन से ही मॉडलिंग की शौकीन थी। लेकिन
विवाह के बाद इस शौक में कुछ रुकावट आ गई थी। दो बच्चो की मां, इंटीरियर डिजाइनर
और बॉडी टैटू की शौकीन दीपिका ने फिर से शुरुआत की है। यहां आपको बता दें कि
दीपिका ने पूरे शरीर पर 14 टैटू बनवाएं हैं। उनके मॉडलिंग के सपने को एक नई उडान
उस समय मिली जब उनकी एक सहेली ने नवंबर में दुबई में होने वाली एक अंतरराष्ट्रीय
मॉडलिंग प्रतियोगिता बीइंग शी यूनिवर्स 2020 के लिए उनका फार्म भर दिया। और किस्मत
थी कि दीपिका सेखों का चयन उसमें हो गया और इस प्रतियोगित में वो फर्स्ट रनरअप
रहीं। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होने भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व किया
और भारत का नाम रौशन किया। फर्स्ट रनरअप के साथ उन्हें मिस कंजेनिटी का खिताब भी
मिला।