इस शिव मंदिर में प्रकृति करती है 24 घंटे जलाभिषेक, सालभर नहीं रुकती जलधारा, सावन में उमड़ती है भक्तों की भीड़


बीते कुछ समय में चांदी की कीमतों में तेज़ उछाल देखने को मिला है. इसका असर उन लोगों पर ज्यादा पड़ा है, जो पूजा-पाठ, व्रत, दान या शुभ कार्यों में चांदी के बर्तन, सिक्के या मूर्तियों का इस्तेमाल करते हैं. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि जब चांदी खरीदना मुश्किल हो जाए, तो क्या पूजा अधूरी रह जाती है? शास्त्रों के अनुसार, इसका जवाब साफ है—नहीं.
हिंदू धर्म में पूजा का आधार धातु नहीं, बल्कि भावना और श्रद्धा मानी गई है. ग्रंथों में चांदी के साथ-साथ कई ऐसी धातुओं का उल्लेख मिलता है, जिन्हें पूजा के लिए शुभ और फलदायी माना गया है. इनमें तांबा, पीतल, कांसा और पंचधातु प्रमुख हैं.
तांबा को ऊर्जा का संवाहक माना जाता है. पूजा में तांबे के लोटे या पात्र का उपयोग सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है.
पीतल को गुरु ग्रह से जोड़ा जाता है और इसे समृद्धि व स्थिरता का प्रतीक माना गया है.
कांसा यानी कांस्य धातु मानसिक शांति और स्वास्थ्य से जुड़ी मानी जाती है, इसलिए इसका उपयोग भी शुभ माना गया है.
वहीं पंचधातु (सोना, चांदी, तांबा, लोहा और जस्ता) संतुलन और पूर्णता का प्रतीक है, जिससे बनी मूर्तियां और पात्र पूजा में विशेष स्थान रखते हैं.
ज्योतिषियों के अनुसार, पूजा में सबसे अहम है शुद्ध मन, संयमित जीवन और सच्ची भक्ति. अगर भावना सच्ची हो, तो चांदी के बिना भी पूजा उतनी ही फलदायी मानी जाती है.







