सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

चावल के 21 दानें गरीबी कर देंगे दूर, बस कर लें ये छोटा सा उपाय

vinay motiani2 मिनट में पढ़ें

ऐस्ट्रो धर्म:

पैसा कमाने के लिये हर व्यक्ति कड़ी मेहनत करता है। लेकिन कुछ लोगों के साथ कई ऐसी परिस्थितियां बनती है जिनके कारण वे मेहनत तो करते हैं परंतु उसके अनुरुप फल उसे नहीं मिल पाता या फिर खर्चे अधिक होने की वजह से उसे बचा नहीं पाता। व्यक्ति के इन सभी कारणों के बीच व्यक्ति के भाग्य व कुंडली में ग्रहों की स्थिती भी निर्भर करती है। ज्योतिष के अनुसार कुंडली में यदि कोई ग्रह बाधा बन रही हो तो भी व्यक्ति को गरीबी झेलना पड़ सकती है।

ज्योतिष शास्त्र में गरीबी दूर करने के लिए कई उपाय उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से व्यक्ति हर तरह की समस्याओं से छुटकारा पा सकता है। अगर किसी वजह से उसे धन कमाने या फिर धन बचाने में कोई समस्या आ रही है तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ सरल उपाय करने से सभी समस्याएं खत्म हो सकती है। तो आइए जानते हैं क्या करें उपाय

पैसों से संबंधित सभी समस्याएं होंगी दूर

किसी भी शुभ मुहूर्त जैसे पूर्णिमा, अक्षय तृतीया, दीपावली या फिर कोई भी ऐसा शुभ दिन हो उस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद एक लाल रेशमी कपड़ा लें और उस लाल कपड़े में चावल के 21 दानें रखें। चावल के सभी 21 दानें खंडित नहीं होना चाहिए यानि कोई टूटा हुआ दान न रखें। उसके बाद उस कपड़े में उन दानों को बांध दें। इतना हो जाए तब आप देवी माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजन करें। पूजा में यह लाल कपड़े में बंधे चावल भी रखें। पूजन के बाद यह लाल कपड़े में बंधे चावल अपने पर्स में छुपाकर रख लें। ऐसा करने पर कुछ ही समय में धन संबंधी परेशानियां दूर होने लगेंगी।

इन बातों का रखें खास ध्यान

- पर्स में किसी भी प्रकार की अधार्मिक वस्तु नहीं रखनी चाहिए।

- पर्स में कभी भी चाबियां नहीं रखनी चाहिये।

- अपने पर्स में कभी सिक्के और नोट एक साथ ना रखें, दोनों को अलग-अलग व्यस्थित ढंग से रखें।

- किसी भी प्रकार की अनावश्यक या पुरानी व्यर्थ चीज़ें पर्स में न रखें।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें