दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


कुत्ते ने कई लोगों को काटा. (एआई तस्वीर)
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से एक गंभीर और डराने वाली घटना सामने आई है। यहां मानिकपुर थाना क्षेत्र के कई गांवों में एक पागल कुत्ते ने आतंक मचा दिया, जिससे करीब दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर से लेकर सोमवार शाम तक यह कुत्ता सरैया, हनुवा, गडरिया पुरवा और समरदहा सहित आसपास के गांवों में घूमता रहा और लोगों पर अचानक हमला करता रहा। कई लोगों को शरीर के अलग-अलग हिस्सों में काटा गया, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
घटना के बाद घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है।
लगातार हो रहे हमलों से परेशान ग्रामीणों ने कई घंटों की मशक्कत के बाद कुत्ते को घेर लिया और उसे काबू में कर लिया। इसके बाद गांव में हालात धीरे-धीरे सामान्य हो पाए।
प्रशासन की ओर से इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है