सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

चेहरे पर इन 5 चीजों का गलती से भी न करें इस्तेमाल, मिलेगा बुरा परिणाम

vinay motiani2 मिनट में पढ़ें

आज की दिल्ली / इंडियन न्यूज़ ऑनलाइन :

ऐसा कोई नहीं होगा जो ये न चाहता हो कि उसका चेहरा साफ और सुंदर दिखे। इतना ही नहीं चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए लोग न जाने कितने ब्यूटी प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने इस बारे में सोचा है कि आपको अपने चेहरे पर किन-किन चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए? कई बार हम अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे त्वचा को बहुत नुकसान होता है। आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे जिनका इस्तेमाल चेहरे पर भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

साबुन

सर्दी हो या चाहे गर्मी चेहरे पर साबुन का इस्तेमाल भूलकर भी नहीं करना चाहिए। साबुन चेहरे के ड्राइनेस को बढ़ाता है, जिससे सर्दियों में आपकी त्वचा खिची-खिची और बेजान दिखाई देती है।

टुथपेस्ट

कुछ लोग चेहरे पर मौजूद पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए टुथपेस्ट का इस्तेमाल करते हैं। मगर ऐसा करने से त्वचा को नुकसान पहुंचता है। भले टुथपेस्ट आपका पिंपल गायब कर दे, मगर हर रोज या फिर महीने में 2 से बार इसका इस्तेमाल करने से चेहरे को नुकसान पहुंचता है। पिंपल्स दूर करने के लिए भी अपनी डाइट पर ध्यान दें।

बॉडी लोशन

कुछ लोग हाथ-पैर पर बॉडी लोशन लगाते हुए उसे अपने चेहरे पर भी लगा देते हैं। ऐसा करना बिल्कुल गलत है। चेहरे पर हमेशा फेस क्रीम का ही इस्तेमाल करना चाहिए। बता दें कि हमारे चेहरे की त्वचा शरीर के अन्य भागों की त्वचा से एकदम अलग है। ऐसे में चेहरे के लिए अलग से बनी फेस क्रीम का ही इस्तेमाल आपके लिए सही रहता है।

गर्म पानी

ज्यादातर लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं, मगर ज्यादा गर्म पानी आपकी त्वचा को नुकसान पहुंचाता है। खासतौर पर चेहरे को ज्यादा गर्म पानी के साथ धोने से इसका pH लेवल बिगड़ जाता है, जिससे आपकी स्किन और भी ड्राई हो जाती है। ऐसे में त्वचा को ड्राई होने से बचाने के लिए जितना हो सके गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें।

शैंपू

बालों को धोते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि शैंपू चेहरे पर न लगे। इससे आपकी त्वचा ड्राई होगी साथ ही इसका रंग भी गहरा होगा। बाजार में मिलने वाले साबुन और फेस वॉश के अपेक्षा शैंपू मेें ज्यागा केमिकल्स होते हैं। ये केमिकल्स चेहरे के त्वचा के लिए बिल्कुल ठीक नहीं होते।

विषय

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें