सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

चैत्र नवरात्र पर टेलीविजन प्रीमियर में देखिए "वरदान बनल अभिशाप बा माई"

Journalist Today Network2 मिनट में पढ़ें

भोजपुरी के नंबर एक टीवी चैनल भोजपुरी सिनेमा पर इस चैत्र
नवरात्रि बरसेगी संतोषी माता की कृपा. इस पावन अवसर पर शुभी शर्मा स्टारर
"वरदान बनल अभिशाप बा माई" का टेलीविजन प्रीमियर दिनांक 13 अप्रैल 2024 को
संध्या 5:00 बजे से किया जा रहा है. भोजपुरी के नंबर एक टीवी चैनल भोजपुरी
सिनेमा द्वार प्रस्तुत जे ए एस मोशन पिक्वर्स के बैनर तले बनी फिल्म
"वरदान बनल अभिशाप बा माई" संतोषी माता की अटूट आस्था की कहानी पर बनी है.
भोजपुरी की दिग्गज अभिनेत्री जैसे शुभी शर्मा, ऋचा दीक्षित, अंशुमान सिंह
राजपूत, प्रकाश जैस, अनीता रावत मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले हैं. इस
फिल्म का टेलीविजन प्रीमियर 13 अप्रैल शाम 5:00 और 14 अप्रैल सुबह 10 बजे
भोजपुरी के न.एक टीवी चैनल भोजपुरी सिनेमा पर होगा.

इसकी जानकारी
आज भोजपुरी सिनेमा और जे ए एस मोशन पिक्वर्स के अधिकारियों ने दी है.
उन्होंने बताया कि शनिवार के बाद भी इस फिल्म को भोजपुरी के दर्शक अपने
परिवार के साथ मिलकर अगले दिन रविवार 14 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे से
दोबारा परिवार के साथ मिलकर अगले दिन रविवार 14 अप्रैल को सुबह 10:00 बजे
से दोबारा देख पाएंगे. उन्होंने बताया कि नवरात्रि के अवसर को ध्यान में
रखते हुए फिल्म का प्रीमियर किया जा रहा है. फिल्म वरदान बनल अभिशाप बा माई
संतोषी माता की महिमा का गुणगान करती है, साथ ही फिल्म माता के व्रत रखने
के फायदे और विधि को भी दर्शाती है.

वहीं इस फिल्म के निर्माता
विनय सिंह और अंशुमन सिंह ने कहा कि फिल्म 'वरदान बनल अभिशाप बा माई की
कहानी माता संतोषी का गुणगान करती है और दर्शाती है कि सच्ची भक्ति और सही
विधि विधान से पूजा करने पर माता अपने भक्तों का साथ जरूर देती हैं. हमने
इसका निर्माण बड़े पैमाने पर भव्यता के साथ किया है, जो अब दर्शकों को टीवी
के माध्यम से दिखाया जा रहा है. हम तमाम भोजपुरी के दशकों से आग्रह करेंगे
कि आप सभी इस फिल्म को देखें और अपनी प्रतिक्रिया से हमें अवगत कराएं,
ताकि हम आगे भी ऐसी ही भक्ति पूर्ण और अच्छी फिल्में लेकर आपके पास आने को
प्रेरित होते रहे. उन्होंने कहा कि इसकी कहानी गीत संगीत और संवाद बेहद
पसंद आने वाला है. इसलिए इस फिल्म को आप सभी एक बार जरूर देखें.

आपको
बता दें कि फिल्म "वरदान बनल अभिशाप बा माई के निर्देशक प्रवीण गुडूरी
हैं, छायांकन माही शेलार हैं. पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं. डांस प्रवीण शेलार
का है, कथा- पटकथा- संवाद सुरेंद्र और विवेक मिश्रा का है. संगीत साजन
मिश्रा का है, गीत प्यारेलाल कवि, सुरेंद्र मिश्रा, शेखर मधुर ने दिया है.
फिल्म में शुभी शर्मा के साथ ऋचा दीक्षित, अंशुमान सिंह राजपूत, प्रकाश
जैस, अनीता रावत, सहित कई अन्य सितारें मुख्य भूमिका में नज़र आने वाले
हैं.

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें