दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


हिसार, 19 मई : आज जजपा के युवा पदाधिकारियों ने पार्टी को अलविदा कहकर कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया है। छत्रपाल सोनी के नेतृत्व में जजपा पदाधिकारियों ने रोहतक में राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर उनसे मुलाकात कर कांग्रेस में अपनी आस्था जताई। दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सभी साथियों का स्वागत है और कहा कि कांग्रेस में उनका पूरा मान-सम्मान किया जाएगा।
जजपा के युवा जिला अध्यक्ष गौरव सैनी, उपाध्यक्ष राकेश सैनी, उपाध्यक्ष राजेश चौहान, उपाध्यक्ष लोकी, डाक्टर सुनेश सोनी, बंसी बागड़, नीतिन पपनेजा, उपाध्यक्ष रजनीश रुद्रा व उनकी पूरी टीम, रोहित पावा, संजू, नरेंद्र सोनी, रोहित चौहान, मोहित चौहान, केशव चौहान और उनकी पूरी टीम, मयंक भ्याणा, अमित सेहरा, रिंकल आहुजा, संजय अरोड़ा, अजय वर्मा, सोंटी सैनी, मुकेश वर्मा, सागर बागा, राजू गावा, प्रवीन सहित अनेक लोगों ने
कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर छत्रपाल सोनी ने कहा कि आज कांग्रेस की लहर चल रही है और लहर में सभी साथी कांग्रेस की नाव में सवार हो रहे हैं, जो उनके भविष्य के लिए बेहतर साबित होगी।
फोटो सहित
रोहतक में दीपेंद्र सिंह हुड्डा के निवास पर जजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले जजपा पदाधिकारियों के साथ राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा।
जारीकर्ता
कृष्ण सिंगला
पीआरओ