दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


समर्पण फाउंडेशन ने जनता कर्फ्यू सभी ढाबे बंद होने के कारण जरूरत मंद लोगो के हाथों को सैनिटाइजर करवाकर चाय बिस्किट के साथ-साथ पानी भी मुहैया करवाया गया।
श्री नरेंद्र चौधरी ने बताया कि धनास की मार्बल मार्केट में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ मिली जो अपने पति को ढूंढते हुए आई थी उस महिला ने बताया कि उनका यहां आने का कारण उनके घर में गैस सिलेंडर खत्म हो गया है जिस वजह से मैं और मेरे बच्चे ने सुबह से कुछ भी नहीं खा पाए उनके इस दुख को सुनकर फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री नरेंद्र चौधरी ने उन्हें चाय और बिस्किट खिलाए और और उन्हें अनुरोध किया कि आप अपने घर लौट जाए कियुकि कॅरोना जैसी भयंकर बीमारी ने हर जगह अपने पैर पसार चुकी है।
दूसरी और उन्होंने बताया कि एटीएम पर तैनात गार्ड भी इसी तरह बिना चाय पानी पिए ही अपनी ड्यूटी पर तैनात थे गार्ड को सैनिटाइजर करवाकर चाय बिस्किट खिलाए और गार्ड को मास्क लगाकर उन्हें कॅरोना के कुप्रभाव से बचने के उपाए संबंधित जानकारी दी गयी।
श्री चौधरी ने बताया की डडू माजरा व सेक्टर 38 वेस्ट के साथ-साथ धनास में भी इसी तरह की सुविधाएं जरूरत मंद लोगों को मुहैया करवाई गई।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री व स्वास्थ्य विभाग की जागरूकता जनता तक एनजीओ के माध्यम तक पहुंचा रहे हैं और कहा कि श्री नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो देश के नन्हे-मुन्ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों के साथ-साथ सभी देश के निवासियों के इस दुख से दुखी दुखी हो जाते हैं और आम जनता के दुख दर्द वह मन की बात के माध्यम से भी साझा करते हैं उनके द्वारा जनता कर्फ्यू की अपील का असर पूरे चंडीगढ़ में देखने को मिल रहा है।
विषय