सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

जनता बनाम मनोज तिवारी में जीतेगी जनता – डॉ. कन्हैया कुमार

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

सीमापुरी विधानसभा में कन्हैया ने निकाली पदयात्रा

नई दिल्ली, – उत्तर पूर्वी दिल्ली से लोकसभा उम्मीदवार
डॉ. कन्हैया कुमार ने आज सीमापुरी के काली माता मंदिर, नंद नगरी से शुरू हुई पदयात्रा का ऑटो मार्केट, संतोषपुरी
होते हुए D-3 ब्लॉक-58 चौक- बुद्ध विहार तक पदयात्रा निकाली।
यात्रा के समापन पर डॉ. कन्हैया कुमार ने कहा कि इस यात्रा में शामिल होकर जिस तरह
से जनता ने अपना प्यार और आशीर्वाद दिया इससे साफ हो गया है कि उत्तर पूर्वी
दिल्ली में अब परिवर्तन होकर रहेगा।

डॉ. कन्हैया कुमार ने कहा कि ये चुनाव दो व्यक्तियों या दो
पार्टियों के बीच नहीं है। ये चुनाव जनता बनाम सांसद मनोज तिवारी है। जनता सांसद
से परेशान है, सांसद ने 10 सालों में उनके
लिए कुछ नहीं किया, उनके सुख-दुख में उनका साथ नहीं दिया,
जाम-जलभराव जैसी उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया। इसलिये इस बार
का चुनाव जनता खुद लड़ रही है।

मतदाताओं से अपने एक वोट का अधिकार समझने की
अपील

डॉ.
कन्हैया कुमार ने कहा कि मतदाताओं का एक वोट देश भर
में हो रहे भयंकर भेदभाव और अन्याय को मिटाएगा। आपको
अधिकार देने वाले संविधान की रक्षा करेगा। उन्होंने
उत्तर पूर्वी दिल्ली के मतदाताओं से अपील की कि आपका
एक वोट अपनी सरकार चुनने का अधिकार
सुरक्षित कर लोकतंत्र बचाएगा। इसके साथ ही वंचितों
के हक
, भागीदारी
और आरक्षण की रक्षा करेगा आपका एक वोट।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें