सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
दिल्ली

जनप्रिय छवि और घर-घर तक पहुंच है सुमित प्रकाश की

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

योगराज शर्मा
नई दिल्ली। शालीमार बाग विधानसभा के वार्ड 64एन यानि पीतमपुरा इलाके में इन दिनो घर घर पहुंच कर कोई व्यक्ति जनसंपर्क में लगा है तो वो हैं सुमित प्रकाश। रेजीडेंटस वेलफेयर एसोसिएशन हों या फिर मार्केट्स के व्यापार मंडल, गली कूचे से लेकर कोठियों तक की एक एक समस्या को लेकर संघर्ष करने वाले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सुमित प्रकाश की कार्यशैली को आज की दिल्ली अखबार ने नजदीक से देखा और परखा। बुजुर्गों के बीच घंटो बैठकर राजनीति और समाज की चर्चा और उनकी समस्याएं सुनना हो या फिर बच्चो के बीच पार्क मे जाकर बात करना। गली गली घूम कर महिलाओ का अभिवादन सतकार करके उनकी परेशानियां पूछना और उनको दूर करने मे जुट जाना सुमित प्रकाश की आदत में शुमार है। विधायक वंदना कुमारी की टीम के सबसे अनुशासित व कर्मठ सदस्य रहे सुमित प्रकाश सामाजिक गतिविधियों में बढचढ कर भाग लेते है। भले ही शिव बारात निकालने जैसे धार्मिक कार्य हो या फिर व्रत त्यौहारों पर भंडारे का आयोजन कर भाईचारा बढाने का प्रयास। इलाके से लेकर पूरी दिल्ली की समस्याओं के लिए चिंतित सुमित प्रकाश कहते है, कि जिस स्वच्छता के नाम पर भाजपा सीना तान कर अफनी तारीफें नही करती थकती, उसी भाजपा की एमसीडी में सरकार ने 15 साल मे एक भी सेनिट्रि लेंडफिल नहीं बनवाया। कूड़े का निपटान नहीं, इलाके में पार्क नहीं, हर बरसात में गलियो नालियों में पानी भर जाना, एमसीडी स्कूलों की दुर्दशा, जैसी समस्याएं साफ बताती है कि जनता अब भाजपा से परेशान होचुकी है। सुमित प्रकाश कहते हैं कि इस बार दिल्ली नगर निगम में 272 में से सभी सीटें एकतरफा आम आदमी पार्टी को मिलेंगी, ये जनता मन बना चुकी है।

दिल्ली की और ख़बरें

सभी देखें