दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


नई दिल्ली, योगराज शर्मा।
हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपप्रधान रंजीता मेहता ने दिल्ली में जनाक्रोश रैली की सफलता पर कार्यकत्र्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह रैली मोदी सरकार को उखाड़ फैकने के लिए मील का पत्थर साबित होगी। राहुल गांधी ने इस रैली में बदलाव की बात की है और कहा है कि आज देश में सब तरफ आक्रोश है। रंजीता मेहता ने कहा आज अत्याचार से कुचले हुये दलितों का आक्रोश है। भूखे अन्नदाता, बेबस किसानों का आक्रोश रैली में देखने को मिला। अपमान और असुरक्षा से पीडि़ताएं बड़ी संख्या में इस रैली में पहुंची। रंजीता मेहता ने कहा कि इस रैली में बेरोजगार एवं त्रस्त प्रणाली से पीडि़त युवाओं का आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से त्रस्त व्यापारियों ने राहुल गांधी के साथ मजबूत करने का संकल्प लिया है। इस रैली में बदलाव का नारा दिया गया है, जो मोदी सरकार एवं हरियाणा सरकार को बदलकर एक सूत्र में बंधी कांग्रेस की सरकार लायेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाईचारा कायम करने के लिए कांग्रेस हमेशा तत्पर रहेगी। उन्होंने कार्यकत्र्ताओं का आहवान किया कि वह राहुल गांधी के निर्देशानुसार अपने क्षेत्र में काम पर जुट जाएं।