सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

जन्माष्टमी पर पुलिस प्रबंधन की मांग

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

बीकानेर । श्री गोस्वामी तुलसीदास सतसंग कुटीर, बीकानेर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 17-18 अगस्त, को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा। हर वर्ष आयोजित इस पर्व में हजारों की तादाद में लोग यहाँ श्रीकृष्ण की झांकिया देखने हेतु एकत्रित होते है। इस संदर्भ में श्री गोस्वामी तुलसीदास सतसंग कुटीर, बीकानेर के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलक्टर एवं अध्यक्षा, नगर विकास न्यास, बीकानेर पुलिस अधीक्षक, बीकानेर एवं आयुक्त, नगर निगम, बीकानेर से वार्ता कर इस क्षेत्र के सौन्दर्यकरण हेतु तुलसी कुटीर चौराहे के फंव्वारे एवं हाईमास्ट लाईट शुरू करने व सफाई व्यवस्था करवाने एवं 17 व 18 अगस्त को पुलिस व्यवस्था करने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में गोस्वामी तुलसीदास सतसंग कुटीर, बीकानेर के अध्यक्ष श्रीधर शर्मा, ट्रस्टी द्वारका प्रसाद पचीसिया, सचिव लक्ष्मणसिंह शामिल हुए।

प्रभा बिस्सा
बीकानेर

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें