सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

जयकारों के बीच सदाशिव पशुपतिनाथ का अभिषेक और किये बिल्व पत्र अर्पण

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

जयपुर। सिद्धपीठ बाबा स्रामदास समाधि स्थल स्थित सदाशिव पशुपतिनाथ मंदिर मुहाना में गुरूवार को श्रावण प्रदोष के अवसर पर जल व दूध से अभिषेक तथा सवा लाख बिल्व पत्र भोले बाबा को अर्पित किये। इस दौरान मंदिर प्रांगण भगवान पशुपति के जयकारों से गूंज उठा। आज सुबह मंदिर प्रांगण भक्ति और आस्था के रंग में डूबा नजर आया इसके बाद पंडित कमलेश शर्मा के सानिध्य में जयकारों के बीच भगवान पशुपतिनाथ का जल व दूध से अभिषेक किया गया। तत्पश्चात विद्वानों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं आरती करवाई इसके बाद भोलेनाथ के बिल्व पत्र अर्पित करना शुरू हुआ। जो दोपहर बाद तक चला। इस कार्यक्रम को स्व. श्री अशोक जी महाराज के शिष्यों एवं पशुपतिनाथ सेवा दल के सभी भक्तगणों ने आयोजित किया।

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें