दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मंजूरी, सिंगर ने ली चुटकी!


कांग्रेस पार्टी की लीगल टीम के वकीलों ने कांग्रेस भवन में प्रैस वार्ता का आयोजन किया जिसमें कांग्रेस पार्टी के जिला लीगल टीम के प्रभारी व प्रवक्ता एडवोकेट योगेश सिहाग ने बताया कि भाजपा द्वारा इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जयप्रकाश के खिलाफ प्रायोजित षड्यंत्र का पर्दाफाश हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी जयप्रकाश के नामांकन-पत्र को लेकर जो भाजपा द्वारा झूठे और गैरकानूनी आरोप लगाए गए हैं, वे पूरी तरह निराधार है। भाजपा की टीम ने प्रैस वार्ता करके जिन केसों का हवाला देकर नामांकन रद्द करने की शिकायत दी है, वे कानूनी रूप से पूरी तरह निराधार है क्योंकि इलेक्शन कमीशन और सुप्रीम कोर्ट की स्पष्ट हिदायत है कि जो केस पेंडिंग या जिसमें सजा हुई हो, उनका ही हवाला नामांकन-पत्र में देना होता है। जबकि ऐसा कोई मामला जयप्रकाश पर नहीं बनता। इसलिए भाजपा की टीम ने जो भी आरोप लगाए हैं, वे जनता को भ्रमित करने और जयप्रकाश की छवि को खराब करने के प्रयास किए गए हैं
एडवोकेट योगेश ने कहा कि जयप्रकाश और उनकी पत्नी की रिटर्न को लेकर जो आरोप लगाए है, उनमें भी किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। क्योंकि इंकम टैक्स डिपार्टमेंट हर साल अपने स्तर पर वेरिफाई करता है। उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नामांकन-पत्रों के साथ लगाए गए सभी कागजात की जांच करने के बाद भी अगर किसी को आपत्ति है, तो अदालत में चुनाव याचिका के द्वारा केवल चुनाव को चुनौती ही दी जा सकती है।
एडवोकेट योगेश सिहाग ने कहा कि इस तरह के आरोप जो भाजपा की टीम लगा रही है, इससे ये स्पष्ट हो गया है कि भाजपा चुनाव से पहले ही अपनी हार मान चुकी है और अनाप-शनाप बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप लगा रही है, जिनका कानूनी रुप से भी कोई आधार नहीं है। अब ऐसे हथकंडों के बारे में जनता जान चुकी है और आने वाली 25 मई को जनता इन सबका हिसाब-किताब कर देगी।
इस अवसर पर एडवोकेट योगेश सिहाग, एडवोकेट डा. राजबीर मोर, एडवोकेट अनिल जलंधरा, एडवोकेट नवीन धमीजा, एडवोकेट अनिल पांचाल, एडवोकेट प्रमोद कालीरावन, एडवोकेटे राजन आरोड़ा सहित अन्य लीगल टीम के एडवोकेट मौजूद रहे।
फोटो सहित
कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत करते एडवोकेट योगेश सिहाग व लीगल टीम के सदस्य।