सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

जांगिड़ ब्राह्मण सामुहिक विवाह आयोजन समिति की बैठक आयोजित

Journalist Today Network1 मिनट में पढ़ें

कोटपूतली। स्थानीय जांगिड़ ब्राह्मण सामुहिक विवाह आयोजन समिति की एक बैठक रामौतार जांगिड़ की अध्यक्षता मे आयोजित हुई जिसमे 20 फ रवरी फू लेरा दोयज को आयोजित होने वाले सामुहिक विवाह एवं सामाजिक सम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा की तथा जिम्मेदारियां सौंपी। महामंत्री कैप्टेन हेमराज जांगिड़ ने बताया कि उक्त कार्यक्रम मे जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैलाशचंद शर्मा भी पधार रहे है। अध्यक्ष रामौतार जांगिड़ ने बताया कि अब तक 16 जोड़ो का रजिस्टे्रशन हो चुका है जिनके कागजात जिला कलक्टर जयपुर के पास जमा करवा दिए गए है। बैठक मे हनुमान सहाय जांगिड़, प्रहलाद सहाय जांगिड़, बसंतलाल, रूपाराम, रोहिताश, मामराज, जयनारायण जांगिड़ आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें