सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

जानें कुछ देर मौन बैठने से कैसे बदल जाता है कठिनाईयों से भरा जीवन

vinay motiani1 मिनट में पढ़ें

एस्ट्रो धर्म :

धर्म शास्त्र कहते हैं मनुष्य की अधिकतर समस्याओं का समाधान स्वयं मनुष्य के पास ही होता है। अगर किसी के जीवन में कोई कठिनाई चल रही हो तो वे खुद ही अपनी इच्छा से कुछ ही समय में उन कठिनाईयों से मुक्ति पा सकते हैं। इसका सबसे सरल उपाय यह कि वह कुछ समय के लिए पूर्णतः मौन हो जाए, बोलना छोड़ दें और अपने भीतर में ही समाधान का चितंन करें। कुछ दिन ऐसा करने से शीघ्र सकारात्मक परिणाम मिलने लगेंगे। जानें मौन रहने से क्या-क्या फायदे होते हैं।

मौन के लाभ- मौन की शुरुआत जुबान के चुप होने से होती है। धीरे-धीरे जुबान के बाद आपका मन भी चुप हो जाता है। मन में चुप्पी जब गहराएगी तो आंखें, चेहरा और पूरा शरीर चुप और शांत होने लगेगा। तब आप इस संसार को नए सिरे से देखना शुरू कर पाएंगे। बिल्कुल उस तरह से जैसे कोई नवजात शिशु संसार को देखता है। जरूरी है कि मौन रहने के दौरान सिर्फ श्वांसों के आवागमन को ही महसूस करते हुए उसका आनंद लें। मौन से मन की शक्ति बढ़ती है। शक्तिशाली मन में किसी भी प्रकार का भय, क्रोध, चिंता और व्यग्रता नहीं रहती। मौन का अभ्यास करने से सभी प्रकार के मानसिक विकार समाप्त हो जाते हैं।

विषय

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें