सामग्री पर जाएँ
Aaj Ki Delhi
धर्म

जीणधाम में हुआ कन्या पूजन समारोह

Journalist Today Network2 मिनट में पढ़ें

रिपोर्ट - राजेश वैष्णव बेटी बचेगी तभी बचेगा समाज- राघवाचार्यजीणमाता। बालिकाओं का पूजन व प्रोत्साहन धर्म-शास्त्रों सच्ची व्याख्या तो है ही साथ ही राष्ट्र में खुशहाल समाज के निर्माण में बालिकाओं को खुशहाल बनाना बेहद जरूरी है। नारी शक्ति राष्ट्र को सरस बनाती है और सत्य पर चलने का संबल भी प्रदान करती है,ऐसे में बालिकाओं सम्मान देश सभ्यता व संस्कृति का सम्मान है। उक्त विचार रैवासा पीठाधीश्वर राघवाचार्य महाराज ने बुधवार को शक्तिपीठ जीणधाम में आयोजित कन्या बचाओं-कन्या पढ़ाओं महोत्सव में व्यक्त किये। बेटी बचेगी,सृष्टी रचेगी, भारत माता की जय व वन्दे मातरम के उद्घोष के बीच कोलकाता धर्मशाला में आयोजित इस महोत्सव में कोलकाता,दिल्ली,सोनीपत,नोएडा,ब्यावर,खूर्जा,फतेहपुर,भिवानी,नागपुर सहित देशभर में कार्यरत श्री जीणमाता प्रचार संगठन के कार्यकर्ता व अन्य विशेष आमंत्रित गणमान्य लोगों की उपस्थित में 1121 कन्याओं का सामूहिक पूजन किया किया गया। इस दौरान रैवासा पीठाधीश्वर,नन्दकिशोर महाराज लालबाबा,पंचायत समिति सदस्य डी.के. पाराशर व श्री जीणमाता मंदिर पुजारियों ने उपस्थित जनों को कन्या बचाओं,कन्या पढ़ाओं संकल्प दिलवाया। कार्यक्रम के दौरान अश्विनी लोहिया कोलकाता,दीपक मितल सोनीपत,गोपाल सोनी व्याबर, आनन्द शर्मा कोलकाता, व्यापार मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र पाराशर,दिनदयाल रूथंला सीकर,दिनेश कुमावत निमेड़ा, कैलाशराम रलावता,परमेश्वर जोशी कोछोर,बजरंग रूलाणिया सवाईपुरा,समीर कुमार, गणेश जाखड़, अर्जून पालीवाल कोछोर,मनोज कुमावत कोछोर,परमेश्वर लाटा कोछोर,लीलाधर शर्मा रूपगढ़, मनोज शर्मा रूपगढ़ सहित अनेक गणमान्य लोग अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में कन्या पूजन महोत्सव में राजकीय उमा विद्यालय जीणमाता,ज्ञानदीप पब्लिक सैकण्डरी स्कूल जीणमाता,बालभारती उमा विद्यालय कोछोर,प्रीति निकेतन माध्यमिक विद्यालय कोछोर,सरस्वती आदर्श उमा विद्यालय सवाईपुरा-कोछोर, राजकीय उप्रा विद्यालय निमेड़ा,क्रेजी किण्ड्स पब्लिक स्कूल कोछोर,सेवियर इन्टरनेशनल एकेडमी कोछोर,सरस्वती माध्यमिक विद्यालय रूपगढ़, सेन्ट्रल एकेडमी उमा विद्यालय रूपगढ़ व राजकीय माध्यमिक विद्यालय रलावता की बालिकाओं ने कार्यक्रम में सहभागिता दी। इस दौरान कन्या बचाओं अभियान में सहयोग के लिए आयोजन समिति द्वारा उक्त सभी विद्यालयों के अध्यापकों का बेटी बचाओं अभियान के विशेष स्मृति चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया।

Aaj Ki Delhi.in/ The 24x7 news/ Indian news Online/ Prime News.live/Astro Dharm/ Yograaj Sharma/ 7011490810

धर्म की और ख़बरें

सभी देखें